श्रीनगर, सितम्बर 24 -- बेस अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बुधवार को मासिक धर्म स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवज्योति बोरा ने कहा कि आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। खासकर किशोरियों को समय पर पौष्टिक आहार मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में वे एनीमिया जैसी समस्या से बच सकें। कहा कि परिवार को महिलाओं और किशोरियों के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. काकरान ने बताया कि मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता का ध्यान न रखने से संक्रमण, एनीमिया, और प्रजनन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कहा कि ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं अस्वच्छ साधनों का उपयोग करती हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.