धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सभी सरकारी अस्पतालों में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच एवं विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चलेगा। सभी केंद्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान महिलाओं का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, कैंसर (मौखिक, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा), टीबी और सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग होगी। खासकर किशोरियों और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को परामर्श और निःशुल्क कार्ड भी दिए जाएंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, त्वचा रोग, दंत च...