मेरठ, फरवरी 8 -- मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में निशुल्क डेंटल चेकअप तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अजय वीर गर्ग ने किया। केदार डेंटल क्लीनिक से आए डॉ. सुमित कुमार एवं डॉ. प्रिया माथुर ने दंत परीक्षण कर उचित परामर्श प्रदान किया। श्रीमती गुलाब देवी मैटरनिटी एवं चाइल्ड केयर मवाना से डॉ. संजय वीर गर्ग ने अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर साक्षी नागर, अनुष्का वर्मा, रितु सिंघल, सीमा, कृतिका सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। उधर, प्रबंधक अभयवीर गर्ग ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...