बदायूं, अप्रैल 9 -- बदायूं, संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष गोष्ठी की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रोत्साहित करना रहा। यहां विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य संबंधी क्विज़ का आयोजन किया। मंगलवार को गोष्ठी का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने किया। कहा, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। हम यदि अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक परिवर्तन लाएं, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों और चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं स्वस्थ रहें, बल्कि समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सामुदायिक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.