रिषिकेष, फरवरी 21 -- एम्स ऋषिकेश की ओर से शनिवार को आयोजित शिविर में 70 से अधिक छात्र-छात्राओं के लीवर की जांच की गई। इस दौरान श्रीदेव सुमन विवि के छात्र-छात्राओं को लीवर सुरक्षित रखने के उपाए बताए गए। साथ ही लीवर की सुरक्षा के लिए धूम्रपान और शराब छोड़ने की सलाह दी गई। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आयोजित शिविर में एम्स ऋषिकेश के एडिशनल प्रो. डॉ. अजीत भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को बताया कि लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर को हानिकारक पदार्थों से मुक्त करता है। मेटाबॉलिज़्म को नियंत्रित करता है। आज की बदलती जीवनशैली, जंक फूड, मीठे पेय, तनाव, देर रात तक जागने की आदत और व्यायाम की कमी के कारण युवाओं में फैटी लीवर तेजी से बढ़ रहा है। यह बीमारी शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखाती। इसलिए इसे साइलेंट डिसीज कहा जाता है। यदि सम...