बरेली, अप्रैल 1 -- CM Yogi in Bareilly: बरेली को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 932.59 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बरेली कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर उन्होंने स्कूली बच्चों को किताबें और किट भी बांटी। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को चेक भी दिए। स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब बेसिक शिक्षा परिषद की स्थिति को हमने देखा था तो उस समय बेसिक शिक्षा परिषद की स्थिति बेहद खराब थी। तमाम स्कूल बंदी की कगार पर थे। स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की बात तो दूर की कौड़ी थी। उत्तर प्रदेश में 2017 में 1 करोड़ 34 लाख बच्चों ने केवल नामांकन करवाया था, जिसमें से 60 प्रतिशत बच्चे ऐसे थे, जो कभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.