बोकारो, सितम्बर 19 -- गुरूवार को शहरी स्वास्थ्य उप केन्द्र कुर्मीडीह में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में चलेगा। इस अवसर पर मंटू यादव ने कहा कि राज्य में महिलाएं परिवार और समाज की रीढ़ हैं। यदि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ और सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य सिर्फ उनका निजी विषय नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य से जुड़ा है। स्वस्थ्य नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज का आधार बनती है। मंटु यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत बोकारो जिले में 170 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और पदाधिकारी मिशन मोड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.