बांका, सितम्बर 19 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे स्वस्थ नारी , सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ गुरुवार को सीएचसी परिसर में स्थानीय विधायक सह भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने फीता काटकर किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर विस्तारपूर्वक वर्णन किया। बताया कि महिलाओं का दायित्व घर के अलावा बाहर भी पुरुषों से कहीं अधिक बढ़ गया है। बताया कि यह अभियान देश भर में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक सरकारी अस्पताल में चलेगा। देश की महिलाएं स्वस्थ है तो घर - परिवार सुरक्षित है। उन्होंने शंभूगंज अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए विधायक निधि कोष से 10 लाख रुपए की राशि से आवास देने की बात कही। साथ ही प्रखंड मुख्यालय शंभूगंंज में 50 बेड का आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंजूरी होने की जानकारी दी। बताया कि ...