कौशाम्बी, जुलाई 1 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में मंगलवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। चिकित्सा व्यवस्था में बेहतर काम करने वाले चिकित्सकों को प्रधानाचार्य डॉ. एसके सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत 1991 में हुई थी। भारत सरकार ने औपचारिक रूप से एक जुलाई को चिकित्सक दिवस के रूप में घोषित किया था। यह वह दिन है जब भारत के चिकित्सा और राजनीतिक मामलो में एक प्रसिद्ध चिकित्सक और प्रमुख डॉ. बिधान चन्द्र राय का जन्म और इसी दिन उनका निधन भी हुआ था। डॉ. राय ने भारत में भारतीय चिकित्सा संघ और मेडिकल कालेजों और अस्पतालों की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा की प्रगति पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.