गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम सभा रुद्रपुर में स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय का आशीष शुक्ला उर्फ प्रिंस के घर ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंगलवार को स्वागत किया। उन्होंने पूर्व प्रधान प्रेम शंकर मिश्रा के आवास पर जाकर स्वर्गीय ब्रह्मदेव पहलवान व भारत केसरी चंद्र प्रकाश मिश्रा उर्फ गामा पहलवान के स्मृति पर माला अर्पण किया। सर्वेश पांडेय ने कहा हक एवं अधिकार छीने जा रहे हैं। हमें घरों से निकलकर लड़ना होगा। समाज को संगठित करना होगा।ब्राह्मण समाज का सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान सर्वोपरि है। इस अवसर पर जिला स्वर्ण आर्मी अध्यक्ष विनय तिवारी,ग्राम प्रधान राहुल त्रिपाठी, गंगेश्वर त्रिपाठी, श्यामानंद त्रिपाठी, गिल्लू त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, बंटी राय, शुभम मिश्रा, अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...