रांची, जनवरी 13 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा नदी की उद्गम स्थली रानी चुआं में आयोजित तीन दिनी स्वर्णरेखा महोत्सव-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि प्रदर्शनी में प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों के साथ शामिल हुए। इस प्रदर्शनी में किसानों की मेहनत का अनूठा नजारा देखने को मिला। प्रदर्शनी में 15 किलो का कोहड़ा, 10 किलो की लौकी, हाइब्रिड हल्दी और आसामी अदरक लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। बेहतरीन फसल उगाने वाले किसानों को साहू नर्सरी नगड़ी की ओर से कृषि यंत्र और फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, मेले का उद्घाटन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ भुवन और डॉ प्रतिमा के साथ जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, तपेश्वर केशरी, संदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.