रांची, सितम्बर 27 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर शनिवार को नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा नदी की उद्गम स्थली रानीचुआं में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस दौरान नगड़ी प्रखंड के प्रमुख मदुवा कच्छप ने कहा कि झारखंड की जीवनदायिनी स्वर्णरेखा की उद्गमस्थली रानीचुआं उपेक्षित है। उन्होंने राज्य सरकार से इसे झारखंड के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। बीडीओ दीपाली भगत ने आश्वासन दिया कि रानीचुआं की वर्तमान स्थिति से जिला के वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस स्थल को मुख्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के संबंध में वरीय पदाधिकारियों से विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में उप प्रमुख अफ्साना परवीन, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, नगड़ी के मुखिया जयगोपाल उरांव, पंचायत सचिव विशाल आनंद, उषा कुमारी, मधुबाला...