अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़क की राह में बाधक बने अतिक्रमण को बुधवार को नगर निगम व एडीए की संयुक्त मौजूदगी में ढहा दिया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सड़क निर्माण को लेकर मौका देखने पहुंचे। एजेंसे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की राह में अतिक्रमण व पक्के निर्माण बाधा बन रहे हैं। इस पर नगर निगम व एडीए की संयुक्त टीम बुलाकर जेसीबी चलवाई गई। स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार, 100 फुटा रोड पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। रैंप से लेकर लोगों ने दीवार की बाउंड्री सड़क तक बना ली थी। इससे सड़क चौड़ीकरण में परेशानी आ रही थी। काम प्रभावित चल रहा था। बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार व 100 फुटा रोड पर जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त...