गाज़ियाबाद, नवम्बर 13 -- गाजियाबाद। स्वर्णजयंतीपुरम, राजनगर एक्सटेंशन समेत चार योजनाएं नगर निगम को हैंडओवर होंगी। जीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम योजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। साथ ही इसका एस्टीमेट भी तैयार होगा। इसके बाद हैंडओवर करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें शहर हित के विकास कार्यों को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में स्वर्णजयंतीपुरम, राजनगर एक्सटेंशन, कर्पूरीपुरम, प्रताप विहार भवराव देशराज योजना नगर निगम को हैंडओवर करने पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से मैन रोड और प्रमुख सेंट्रल वर्ज को हैंडओवर करने पर बात हुई। दोनों अधिकारियों ने तय किया कि जीडीए और नगर निगम की ...