बलिया, मार्च 20 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्वर्णकार समाज सेवा समिति रसड़ा की ओर से कस्बा के स्टेशन रोड स्थित एक लॉन में मंगलवार की देर शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें स्वर्णकार समाज के लोगों ने पारंपरिक गीतों पर खूब झूमे। इस दौरान आपस में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि होली का पर्व हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों को आपस में मिलजुल कर प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। समिति के अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, डॉ. जयप्रकाश वर्मा, राधेश्याम सर्राफ, डॉ. रामबाबू, संतोष वर्मा, संदीप सोनी, शिखर सोनी उर्फ सम्मी, गुलाब वर्मा, संतलाल, डॉ. रामजी वर्मा, मनोज कुमार, सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.