गढ़वा, फरवरी 19 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। स्वर्णकार समाज की प्रखंड इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को तीर्थ दर्शन, सामूहिक पूजन और सह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक एवं सामाजिक एकता से सराबोर रहा। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बच्छराज कुंवरधाम पहुंचा। वहां सभी सदस्यों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा समाज, क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। तीर्थ स्थल पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.