रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- सितारगंज। मुक्तिधाम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की ओर से विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए वातानुकूलित स्वर्ग वाहन के संचालन खर्च की जिम्मेदारी अब पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह उठाएंगे। पूर्व में इसके उपयोग पर डीजल शुल्क व चालक का किराया परिजनों को देना पड़ता था। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र में किसी व्यक्ति के आकस्मिक निधन पर यदि परिवारजन स्वर्ग वाहन की मांग करते हैं तो उन्हें यह वाहन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाए। वाहन का डीजल, चालक व रखरखाव का सारा खर्च उनकी ओर से वहन किया जाएगा। मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन, महामंत्री भीमसेन गर्ग, महेश मित्तल सहित समिति पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री बहुगुणा और पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह का आभार जताया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.