जमशेदपुर, जनवरी 11 -- जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं दिशोम गुरु के सपने फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज बर्मामाइंस क्लब हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों एवं योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो ने झारखंड की पहचान, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया, और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।रक्तदान शिविर के माध्यम से समाजसेवा का संदेश देते हुए आयोजकों ने लगभग 300 यूनिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.