झांसी, जनवरी 11 -- झांसी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार स्वरोजगार योजना से कुकरी का प्रशिक्षण दे रही है। होटल ढाबे के लिए सामान खरीद में भी मदद करेगी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ऋण भी दिलाएगी और सब्सिडी भी उपलब्ध कराएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। झांसी के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत कुकरी यानि पाक कला का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को पाक कला से संबंधित उद्यमिता की शुरुआत करने में उपकरण की खरीद पर ऋण और सब्सिडी दिलाने में भी मदद प्रदान की जाएगी। झांसी के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में चल...