पौड़ी, अगस्त 20 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा देने के लिए जिले में बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों सहित ग्रामीणों को अधिक से अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर सृजित हो सकें। इसके लिए सभी बैंक शाखाओं को रोस्टर के तहत शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। बताया कि कार्यक्रम के तहत 20 अगस्त से 9 सितंबर तक जिले के सभी 15 ब्लाकों में बैंक शाखा स्तर पर ऋण शिविर आयोजित होंगे। इसमें राज्य सहकारी बैंक, जिला सहकारी बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.