छपरा, अक्टूबर 3 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण की महिलाएं अब स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चयनित महिलाओं को दस-दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। शुक्रवार को शहर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि पहले रोजगार के लिए पर्याप्त पूंजी का अभाव रहता था, लेकिन अब इस योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। इस राशि से वे छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए यह एक सराहनीय पहल है। छपरा सदर प्रखंड की संध्या देवी ने खुशी जताते हुए बताया कि पहले आय का कोई नियमित साधन नहीं था, लेकिन ...