अररिया, फरवरी 19 -- अररिया, एक संवाददाता लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम के तहत एमएसएमई विकास कार्यालय मुजफ्फरपुर एवं समाज रचना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया प्रांगण में उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज अररिया के प्राचार्य अभिजीत कुमार, डॉ . फौजिया प्रवीण, केके भारती जेनरल मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र, संजय कुमार सिंह, विपुल कुमार सिंह, समाज रचना केंद्र आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. फौजिया प्रवीण ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना ताकि वे सरकार के द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ लेकर एक सक्षम एवं कुशल उद्यमी बन ...