गढ़वा, दिसम्बर 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विगत दस दिनों से चल रहे मशरूम प्रशिक्षण का समापन सोमवार को किया गया। जेएसएलपीएस के बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय, ब्रजेश दुबे संस्था के फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह और पंकज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से लोगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर शिव कुमार ने कहा कि सभी लोग स्वरोजगार करने के लिए घर से निकल कर प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचे हैं। आप सभी लोगों को मशरूम उत्पादन से संबंधित सभी तरह की जानकारी संस्था की ओर से दी गई है। आप ट्रेनिंग का लाभ उठाएं। स्वरोजगार के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जेएसएलपीएस आपको मदद करने को तैयार है। बदले समय में मशरूम का डिमांड काफी बढ़ी है। आप इस क्षेत्र में स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। फेकल्टी मिथलेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.