नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- बॉलीवुड की दमदार अदाकारा स्वरा भास्कर अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनसे कंगना रनौत के राजनीतिक करियर पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से मना कर दिया। स्वरा ने साफ कहा कि वह किसी के पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ पर टिप्पणी करने से बचती हैं, जब तक कि वह मामला सार्वजनिक हित या सत्ता के दुरुपयोग से जुड़ा न हो। डीएनए को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने कहा, "लोग अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में क्या करते हैं, इस पर मेरी कोई राय नहीं है। मेरी राय सिर्फ उन मुद्दों पर होगी, जहां जनता का हित जुड़ा हो या सत्ता का गलत इस्तेमाल हो रहा हो। किसी की निजी जिंदगी पर मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "नेता कहीं से भी आएं, लेकिन अगर वे चुने गए हैं, तो उन्हें अपने लोगों के प्रति जवाबदेह होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.