लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तीकरण का केंद्र साबित हो रहे हैं। सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और समाज की सहभागिता से समूह स्वावलंबी तो होंगे ही विकास की नई ऊंचाइयों को भी छुएंगे। महिलाएं जो काम करती हैं, उसमें सफलता अवश्य मिलती है। प्रदेश के हर जिले, हर गांव में समूह की महिलाओं को बहुत बड़ी ताकत के रूप में देखा जा रहा है। विकास खंडों में स्वास्थ्य की दृष्टि से, शिक्षा की दृष्टि से, स्वच्छता की दृष्टि से, शुद्ध पेयजल की दृष्टि से, पंचायती राज्य व्यवस्था की दृष्टि से, समूहों द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार कर रही हैं। ग्राम्य विकास विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.