बक्सर, फरवरी 6 -- पेज चार पर फ्लायर ------ ---- आत्मनिर्भरता महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ आत्मनिर्भर बनाना ही प्राथमिकता बैंक अधिकारियों ने समूह की परेशानियों को सुना व समाधान किया फोटो संख्या- 19, कैप्सन- शुक्रवार को आथर में जीविका दीदी को चेक देते ग्रामीण बैंक के अधिकारी। नावानगर, एक संवाददाता। बिहार ग्रामीण बैंक शाखा आथर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर जीविका परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को करीब 1 करोड़ 1 लाख रुपया का ऋण वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं की आर्थिक विकास व सशक्तिकरण की दिशा में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाना व रोजगार मुहैया कराना है। इस वित्तीय सहायता से समूह की महिला सदस्य कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, लघु व कुटीर उद्योग आदि क्षेत्रों में ...