रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों को अब बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र की 40 स्वयं सहायता समूहों का पंजीकरण किया गया है। इन समूहों को अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। नगर निगम के सीएलसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का विधिवत पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को योजना की जानकारी दी गई और उनके उत्पादों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस पहल से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। भविष्य में और अधिक स्वयं सहायता समूहों को इससे जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में अनुभव अवस्थी, चर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.