गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- गाजियाबाद। दीपावली पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए स्वंय सहायता समूह एक लाख मिट्टी के दीये और सजावटी सामान तैयार करेंगे। यह पहल न केवल स्थानीय कारीगरों के हुनर को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक अहम भूमिका निभाएगी। जनपद में स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग उनको समय-समय पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण देता है। इसी क्रम में विभाग शनिवार से 100 समूह की महिलाओं को मिट्टी के दीये और सजावट के सामान बनाने के लिए प्रशिक्षण देगा। ये महिलाएं दीये से लेकर सजावट के सामान को विकास भवन व कॉलेजों के साथ थोक विक्रेताओं को बाजारों में बेचेंगी। इन स्टालों से जहां से शहर के लोग सीधे इन उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। डीडीओ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.