गाज़ियाबाद, सितम्बर 19 -- गाजियाबाद। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नवरात्रि और दिवाली को देखते हुए इको-फ्रेंडली मूर्तियां और दीये बनाएंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण देता है। इसके बाद महिलाएं सरकारी कार्यक्रम से लेकर अपने द्वारा बनाए गए सामान को बाजारों में थोक विक्रेताओं को बेचती हैं। इसी क्रम में 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा। जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं को रूट सेट संस्था द्वारा पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें महिलाओं को मिट्टी के दीये, सजावटी सामान बनाना सिखाया जाएगा। साथ ही, रामलीला मैदान में स्टाल भी लगवाए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि नवरात्रि के लिए ये महिलाएं मिट्टी से मां दुर्गा क...