रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- सितारगंज। ब्लॉक के स्वयं सहायता समूहों की आठ महिलाओं को सोमवार शाम ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने ई-रिक्शा सौंपे और हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ग्रामोत्थान परियोजना की ओर से सीबीओ लेवल इंटरप्राइज योजना के अंतर्गत नया सवेरा क्लस्टर, सिसौना और सद्भावना क्लस्टर नानकमत्ता की चार-चार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा सौंपे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ई-रिक्शा से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यहां बीडीओ सीआर आर्य, विजय श्रीवास्तव, आदित्य कुमार राय, पवित्रा राणा, सीमा राणा, तेजस्विनी, पूजा, ऊषा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...