अल्मोड़ा, अप्रैल 25 -- स्वयं को फौजी बताने वाले दो युवकों ने हाथ में फावड़ा व गैंटी लेकर महिला को दौड़ाया। महिला ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना से भयभीत महिला ने दस दिन बाद शुक्रवार को चौखुटिया थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चुकानौली गनाई, चौखुटिया निवासी उमा देवी ने पुलिस 15 अप्रैल को पुलिस को तहरीर सौंपी थी। कहना है कि 15 अप्रैल को वह घर पर थी। इस दौरान मुकेश और कमलेश नामक दो युवक उनकी जमीन पर पानी की लाइन बिछा रहे थे। उनके मना करने पर दोनों गाली गलौज पर उतर आए। फावड़ा और गैंटी लेकर उन्हें मारने आ गए। उन्होंने भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने स्वयं को फौजी बताते हुए देख लेने की बात कही। घटना की जानकारी उन्होंने पति और सास-ससुर को दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.