मैनपुरी, फरवरी 8 -- कस्बा के मोहल्ला चौधरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा पर त्रिमूर्ति शिव जयंती के तहत शिव कलश शोभायात्रा निकाली गई। पूरा नगर भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय एवं उपनिरीक्षक मोनिका चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। अतिथियों के साथ केक काटकर शिव जयंती की खुशियां साझा की गईं। शिव कलश शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होते हुए निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और ओम शांति, शिव निराकार स्वरूप, परमात्मा शिव ज्योति बिंदु स्वरूप के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शोभायात्रा भ्रमण के उपरांत पुनः ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। एटा से पहुंची बीके ऊषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.