रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर व पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। बौद्धिक सत्र में प्रो. सर्वजीत सिंह ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मंजीत सिंह ने श्रमदान की सराहना की। एनएसएस प्रभारी डॉ. चंद्रपाल ने ईट इंडिया यूथ हैकथन उत्तराखंड 2026 की जानकारी दी, जबकि कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.