सहारनपुर, मार्च 5 -- देवबंद। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन गांव कपूरी गोविंदपुर में स्वयंसेवकों ने साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रशांत कुमार ने कहा कि साक्षरता समाज की प्रगति का आधार है। इस दौरान विशेष गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। इस दौरान डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने लोगों का मार्गदर्शन किया। डॉ. त्रिसुख सिंह, डॉ. रेणु रानी, डॉ. नितिन कुमार और डॉ. मदन पाल सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.