रिषिकेष, जनवरी 2 -- ऋषिकेश समेत आसपास के स्कूलों में इन दिनों एनएसएस शिविर चल रहे हैं। जिनमें स्वयंसेवियों को सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों की जानकारियां दी जा रही है। शिविर में स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिए लोगों को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को 14-बीघा स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ। जिसमें सभी स्वयंसेवियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष भास्कर विज्लवान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है तथा समूह मे...