सीतापुर, अक्टूबर 13 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को शस्त्र पूजन व पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। शेषनाथ बस्ती में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रचारक आकाश ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ सर्वसमाज को साथ लेते हुए विश्व बंधुत्व की भावना के साथ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। डॉ. हेडगेवार द्वारा चंद स्वयंसेवकों के साथ प्रारंभ संगठन जातिवाद और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते हुए अपने विचारों के चलते यह यात्रा आज 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। आज विश्व भर में संघ के करोड़ों स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं । डॉ. हेडगेवार ने कहा था कि राष्ट्र के लिए मरना नहीं राष्ट्र के लिए जीना जरूरी है। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.