औरैया, फरवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय औरैया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विशेष शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत मंगलवार को सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत के साथ हुई। प्रोजेक्ट कार्य के तहत स्वयंसेवक उच्च प्राथमिक विद्यालय बमुरीपुर पहुंचे और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। इसके बाद गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई, आओ एक बदलाव करें, कोना-कोना साफ करें तथा स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को समझाया कि गंदगी अनेक बीमारियों की जड़ है, इसलिए घर और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना जरूरी है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने कहा कि सरकार स्वच्छता पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.