विकासनगर, अक्टूबर 7 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव पर शिव बस्ती का एकत्रीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ एकत्रित हुए और योग किया। इस दौरान शस्त्रों का पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नीरज ठाकुर ने विजयदशमी के महत्व को समझाते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। सन 1925 में विजयदशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार ने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए की थी। इसलिए संघ के लिए विजयदशमी का विशेष महत्व है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर विशेष ध्यान दे रहा। जिसमें स्व का बोध, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण है। इस दौरान उहोंने समाज में आ रही विकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.