लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर में चौथे दिन कानून की बारीकियों, ग्राहक सेवा और उपभोक्ता फोरम की जानकारी स्वयंसेवकों को दी गई। कृषक समाज इंटर कालेज के एनएसएस शिविर के मुख्य अतिथि एडवोकेट मनोज सक्सेना ने स्वयंसेवक सेवकों को कानून की बारीकियों, ग्राहक सेवा, उपभोक्ता फोरम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कानून के साथ संघर्षरत बच्चे शब्द का तात्पर्य 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति से है, जो किसी अपराध को करने के लिए न्याय प्रणाली के संपर्क में आया है या जिस पर अपराध करने का संदेह है। कानून के साथ संघर्षरत अधिकांश बच्चों ने आवारागर्दी, घर से भागना, भीख मांगना या शराब पीना जैसे छोटे-मोटे अपराध किए हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने हत्या या यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराध किए है। राष्ट्रीय सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.