बरेली, दिसम्बर 27 -- फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की फतेहगंज पूर्वी इकाई की ओर से विद्या शिक्षण संस्थान में प्राथमिक शिक्षा वर्ग का शुभारंभ किया गया। इसमें करीब 100 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर में व्यक्तिगत विकास,व्यक्ति निर्माण, वक्र तत्व कला,योग,प्राणायाम,व्यायाम आदि विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनुज पार्थ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा वर्ग से स्वयंसेवकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। जिला संघ चालक डॉक्टर महेश चौधरी,वर्ग कार्यवाह सत्यवीर चौहान ने भी अपने विचार रखे। प्राथमिक शिक्षा वर्ग में अभिमन्यु सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, ज्ञान प्रकाश, विक्रम शर्मा, शशांक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल,विनोद कुमार, विनोद मिश्रा,विद्या शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष विनय शर्मा,...