अमरोहा, दिसम्बर 10 -- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी, पटरी, खोका, ठेला और स्टाल लगाकर परिवार का गुजारा करने वाले वेंडर 15 हजार रुपये तक का सब्सिडीयुक्त लोन लेकर अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं। नगर पालिका ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार वेंडरों के लिए एक बार फिर स्वनिधि योजना लेकर आई है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक वेंडर पालिका के कमरा नंबर सात में आकर दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराकर आवेदन कर सकते हैं। योजना में वेंडरों को 15 हजार रुपये का सब्सिडीयुक्त लोन मिलेगा। बैंक लोन का समय से भुगतान करने पर वेंडर अगली बार 25 हजार और इसके बाद 50 हजार रुपये तक का लोन ले सकेंगे। खास बात यह है कि ग्राहकों से ऑनलाइन 100 लेनदेन पर ब्याज भी नहीं देना होगा। वेंडरों को चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या में शासन की योजना का लाभ उठाएं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.