मुंगेर, दिसम्बर 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को मुंगेर शहर में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी सामान का बहिष्कार करो अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान भाजपा नेता सह जिला महामंत्री अमरीश चन्द्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों के बीच पर्चियों का वितरण कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री रीमा दौलत, भाजपा उपाध्यक्ष सपना मेहता, जिला मंत्री कुमारी जया, मध्य नगर महामंत्री सूरज गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर ही देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.