गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सुदृढ़ करने के लिए स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, तेज गति से बचाव और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौड़ में युवाओं, विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ, आत्मनिर्भर भारत हमारा संकल्प जैसे नारों के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वदेशी संकल्प दौड़ से हुई, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक प्रवीन गर्ग तथा उनकी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.