औरैया, अक्टूबर 29 -- ब्लॉक सभागार औरैया में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत रहीं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि महिलाओं की शक्ति से देश को आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य पर बल दिया। प्रियंका रावत ने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वदेशी वस्तुएं बनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा क...