मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 13 -- स्थानीय नवीन मंडी में 18 अक्टूबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 स्वदेशी मेला लगाया गया है। स्वदेशी मेले के अंतर्गत उद्योग खादी ग्राम उद्योग, स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें नागरिकों द्वारा स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है। रविवार को नई मंडी स्थित नवीन मंडी में चल रहे स्वदेशी मेले में सैकड़ों की संख्या में खरीददार पहुंचे और घरेलू, कृषि एवं हस्तशिल्प से जुड़े उत्पादों की जमकर खरीदारी की। मेला परिसर में गुड़, हस्तनिर्मित कपड़े, मिट्टी के बर्तन, जैविक खाद, लकड़ी के खिलौने और ग्रामीण कुटीर उद्योग के सामान सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे। महिलाओं ने हैंडलूम साड़ियां, घर सजावट के कुशन कवर, मिट्टी के दीये और पारंपरिक आभूषण खरीदे, जबकि किसानों ने कृषि उपकरण और जैविक उत्पादों में रुचि दिखाई। यह मेला 18 अक्तूबर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.