फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। क्रिश्चियन इंटर कालेज के ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी मेले में रविवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दीपावली पर्व को देखते हुये लगाये गये स्टालों पर समूह से निर्मित उत्पाद लोगों को खूब पसंद आए। 18 अक्तूबर तक स्वदेशी मेला चलेगा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की महिला समूह ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। महिला समूहों के दीपावली से जुड़े उत्पाद लोगों को पसंद आ रहे हैं। स्टाल पर दीपक, रुई, अगरबत्तती की खरीददारी की गयी। विभिन्न क्षेत्रों से लोग स्वदेशी मेले का अवलोकन करने को पहुंच रहे हैं। स्वदेशी मेले के चौथे दिन विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फ तेह चंद्र वर्मा ने स्टालों का निरीक्षण किया और लोगों को स्वद...