बोकारो, फरवरी 3 -- मजदूर मैदान में चल रहे इस्पाताचंल स्वदेशी मेला में सोमवार की रात साहित्य व संवेदना का अनुपम संगम देखने को मिला। अखिल भारतीय चेतना मंच की ओर से कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार विजय बहादुर तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नरेंद्र कुमार राय शामिल हुए। मंच संचालन रचनाकार स्मिता व संयोजक संजय श्रीवास्तव के साथ अनंत शेखर ने अतिथियों का स्वागत किया। शुरुआत कस्तूरी सिन्हा की रचना यशोभूमि तपोभूमि से हुई। पद्मावती कोमल की वसुंधरा हमारी में धरती के प्रति संवेदनशील भाव मुखर हुए। पंकज कुमार दास की चलो गुनगुनाएं और नीलम झा की शत-शत नमन ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सम्मेलन में डॉ संगीता चौधरी की तुम चले गए, अंकित उपाध्याय की शहीदों की रंगोली, डॉ योगेंद्र प्रसाद मुसहर की तिरंगा झंडा, राबिया शेख ने हकीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.