रामगढ़, फरवरी 27 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद मैदान में मंगलवार को स्वदेशी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था रामगढ़ के बच्चों ने बांधा समां। मोर सुंदर झारखंड और भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर नाटक के साथ नृत्य कर श्रोताओं का मनमोह लिया। इस दौरान स्वदेशी मेला के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कर्णधार के संस्थापक विक्रांत गुप्ता को बुके देकर स्वागत किया। नाट्य नृत्य एवं अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने वाले बच्चियों को सम्मानित किया गया। बिरसा मुंडा के कैरेक्टर में आरव कुमार, सहयोगी कलाकार में ऋतिक कुमार, ऋषभ कुमार, प्रेम राज, लड़कियों में आर्य गुप्ता, राजनंदनी परी, कुमारी आनंदी को सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किए। कोरियोग्राफी कर्णधार रामगढ़ की दीक्षा साहू ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...