लखनऊ, अक्टूबर 9 -- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैसरबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन शुरू किया गया यह अभियान देश, प्रदेश और जिला स्तर तक जन चर्चा का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प में आत्मनिर्भर भारत बड़ा कदम है। कृषि से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर वैज्ञानिक क्षेत्र में भारत अपने पैरों पर खड़ा होगा। भारत सिर्फ अपनी जरूरत को पूरा नहीं करेगा बल्कि अपने उत्पाद दुनिया के अन्य देशों में भी पहुंचाएगा। भारत में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में अपना अद्भुत कौशल दिखाया। पूरी दुनिया आज रक्षा क्षेत्र में भी भारत का लोहा मान रही है। पाकिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.