नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मैपल्स मैप माय इंडिया के साथ एक समझौता किया है। इससे दिल्ली मेट्रो डाटा इस स्वदेशी मैप माय इंडिया ऐप से जुड़ेगा। इससे यात्रियों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन सहित मेट्रो से जुड़ी तमाम जानकारी आसानी से मिल सकेगी। नजदीकी मेट्रो स्टेशन की जानकारी के लिए गूगल मैप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे गूगल मैप पर निर्भरता कम होगी। डीएमआरसी के अनुसार मैपल्स ऐप के करीब साढ़े तीन करोड़ यूजर हैं, जिन्हें दिल्ली मेट्रो के रूट, किराया, ट्रेन की फ्रिक्वेंसी इत्यादि की वास्तविक समय में जानकारी मिल सकेगी। इस ऐप से यात्रियों को यह भी जानकारी मिल सकेगी कि मेट्रो कितने समय के अंतराल पर उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों का सफर अधिक स्मार्ट होगा। मेट्रो में प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.